Monday, June 27, 2011

त्रिवेणीयां 'उस' के लिये !


rrp

अकेलेपन का एहसास दिलाती है शाम
जानम की याद ले के आती है शाम
..और आगे रात गुजारनी बाक़ी है अभी!

rrp

दिन काट चुका हूँ, शाम की दहलीज पे खडा हूँ,
रात सर पर है, और हमसफर है - तेरी जुदाई
(-देख तेरी जुदाई को कितने हिस्सों में बांटा है मैने)

rrp

शाम और रात कितनी बैरन होती है
- किसी तनहा आदमी से पूछो यारों!
(यह जीना भी कोई जीना है लल्लू..)

rrp

न कोई चांदनी.. न कोई सितारा..
..आसमान में फकत चाँद पूरा
काश, कभी तुम भी मुझे मिलो यूं अकेले !

rrp

कल पूनम की रात है, माहौल में नश्शासा
ठंडी हवायें.. मचलते अरमान.. जी भडकासा!
कोई कहे भी तो, तू मेरा चाँद - मै तेरी चाँदनी!!

rrp

अकेले अकेले घर सजा रहा हूँ
हर जगह तुम्हें बैठा हुवा पाता हूँ
तेरे आने की तय्यारियाँ भी लुभावनी है!

rrp

मौसम में तब्दिलियाँ कैसे आई अचानक?
हवा क्यूं महकी? फिजा क्यूं रंगीन बनी?
..कोई आ रहा है शायद मेरे पास, करीब, नजदीक़!

rrp

क्या सच? क्या झूठ?.. क्या सपने? क्या हकीकत?..
उलझा हुवा हूँ मै कई सारे बे-मतलब सवालों से..
तेरा होना मेरे लिये.. यहीं इक मानी, बारी सब बे-मानी!

rrp

दिन जुदाई के गिन रहा हूँ पल-पल..
कब आवोगे? पूछता है यह दिल बेकल..
आज तुम मिली.. चलो नई गिनती शुरु करें!

rrp

तेरे खयाल से दिल में कई सारे कुन्जोकस जनम लेते हैं
मगर अहिस्ता अहिस्ता वह जंजीर बन कर मुझे जखड देते  हैं
-लो, मेरी एक और हार मुकम्मल हो गयी है!
(कुन्जोकस = Rainbow)
rrp

मै अपने आप को ढूंढ रहा था, हमेशा की तरह
तेरे बिस्तर पे अकेला जाग रहा था, हमेशा की तरह
(हुई है तुझ से जो निस्बत यह उसी का सदका है..)

rrp

इस तरह यूं अपने आप को छुपाये रखना,
- एक तरीका है उन्हें नाराजगी जताने का !
कल तुम्हारे शहर से लौटा हूँ अजनबी की तरह!!!

rrp

याद नहीं उस का नाम, सूरत..
-ख्वाब में मिली थी वोह मुझ से
ख्वाब तो हमेशा धुंधले ही होते हैं

rrp

अब तो उस का चेहरा भी याद नहीं आता !
शायद वक्त ने अपना काम कर लिया !!
(-फिर, क्या वो दिल का तडपना, प्यार न था?)

rrp

दिन-रात रो लिये.. कोई मौसम हो रोते ही रहे..
चलो, अब झूठा ही सही कुछ देर हम हँस भी ले!
(-जिन्हों ने गम दिये, उन से यूं बदला लिया जाये!!)

rrp

-  संदीप  मसहूर

No comments:

Post a Comment