Monday, June 27, 2011

Hiccups


rrp

बंद हुये थे खत, फोन.. अब तो हिचकी भी नहीं..
दोस्त! इस कदर भी किसी को भूलाना अच्छा नहीं!!
..यह क्या जीना जब तेरी यादों से मर गया हुं मै

rrp

आप हमें अब भी याद किया करते हैं..
- आप ने कहा और हम ने मान भी लिया!
--फिर हिचकियों का सिलसिला क्यूं खत्म हुवा?

rrp

-  संदीप  मसहूर

Missed Call


rrp

कहा तो था कि पुकार लूंगी मै फिर एक बार
उन के लबों पे मेरा नाम बेहिस है आज भी!
कम से कम उन का कोई Missed Call ही आ जाये!!!

(बेहिस = untouch)
rrp

-  संदीप  मसहूर

यादें


rrp

शाम तेरी याद थी.. रात तेरे सपने थे.. सुब्ह तेरा खयाल है..
मौसम आये.. मौसम गये.., जी का अपने यहीं एक हाल है!
-तेरे कुछ पल ही सही क्या वह कभी मेरे वास्ते भी होते है?

rrp

मै यहाँ अकेला मगर तेरी यादों के साथ-साथ..
यह सोहबत, हमसफरी मेरे जीने का सामान हैं!
(-और तुम वहाँ शायद अकेली, शायद.. .. ..)

rrp

तेरी यादों से मै जुदा होता ही नहीं कभी
सांसों की तरह पल-पल जिंदा रखती है यह मुझे!
देख, तुझ से बिछड कर भी इस तरह जिंदा हूँ मै!!

rrp

यूं तो हर दिन और रात गुजर ही जाते है लेकिन,
चंद लम्हों से बाहर निकलना दूबर हो जाता है!
आगे, इन्हीं चंद लम्हों से बन जाती हैं यादों की बारात..

rrp

तेरी सोहबत के चंद ही तो लम्हें थे.. निकल गये..
अब फिर मै अकेला हूँ - सारा दिन.. पूरी रात..
एक मुलाकात.. कितनी यादें रह जाती हैं!

rrp

सारी उम्र कहाँ? - पल दो पल भी काफी हैं..
एक मुलाकात.. कितनी यादें रह जाती हैं!
अब फिर मै अकेला हूँ - सारा दिन.. पूरी रात..

rrp

अब तो उस का चेहरा भी याद नहीं आता !
शायद वक्त ने अपना काम कर लिया !!
(- फिर, क्या वो दिल का तडपना, प्यार न था?)

rrp

-  संदीप  मसहूर

त्रिवेणीयां 'उस' के लिये !


rrp

अकेलेपन का एहसास दिलाती है शाम
जानम की याद ले के आती है शाम
..और आगे रात गुजारनी बाक़ी है अभी!

rrp

दिन काट चुका हूँ, शाम की दहलीज पे खडा हूँ,
रात सर पर है, और हमसफर है - तेरी जुदाई
(-देख तेरी जुदाई को कितने हिस्सों में बांटा है मैने)

rrp

शाम और रात कितनी बैरन होती है
- किसी तनहा आदमी से पूछो यारों!
(यह जीना भी कोई जीना है लल्लू..)

rrp

न कोई चांदनी.. न कोई सितारा..
..आसमान में फकत चाँद पूरा
काश, कभी तुम भी मुझे मिलो यूं अकेले !

rrp

कल पूनम की रात है, माहौल में नश्शासा
ठंडी हवायें.. मचलते अरमान.. जी भडकासा!
कोई कहे भी तो, तू मेरा चाँद - मै तेरी चाँदनी!!

rrp

अकेले अकेले घर सजा रहा हूँ
हर जगह तुम्हें बैठा हुवा पाता हूँ
तेरे आने की तय्यारियाँ भी लुभावनी है!

rrp

मौसम में तब्दिलियाँ कैसे आई अचानक?
हवा क्यूं महकी? फिजा क्यूं रंगीन बनी?
..कोई आ रहा है शायद मेरे पास, करीब, नजदीक़!

rrp

क्या सच? क्या झूठ?.. क्या सपने? क्या हकीकत?..
उलझा हुवा हूँ मै कई सारे बे-मतलब सवालों से..
तेरा होना मेरे लिये.. यहीं इक मानी, बारी सब बे-मानी!

rrp

दिन जुदाई के गिन रहा हूँ पल-पल..
कब आवोगे? पूछता है यह दिल बेकल..
आज तुम मिली.. चलो नई गिनती शुरु करें!

rrp

तेरे खयाल से दिल में कई सारे कुन्जोकस जनम लेते हैं
मगर अहिस्ता अहिस्ता वह जंजीर बन कर मुझे जखड देते  हैं
-लो, मेरी एक और हार मुकम्मल हो गयी है!
(कुन्जोकस = Rainbow)
rrp

मै अपने आप को ढूंढ रहा था, हमेशा की तरह
तेरे बिस्तर पे अकेला जाग रहा था, हमेशा की तरह
(हुई है तुझ से जो निस्बत यह उसी का सदका है..)

rrp

इस तरह यूं अपने आप को छुपाये रखना,
- एक तरीका है उन्हें नाराजगी जताने का !
कल तुम्हारे शहर से लौटा हूँ अजनबी की तरह!!!

rrp

याद नहीं उस का नाम, सूरत..
-ख्वाब में मिली थी वोह मुझ से
ख्वाब तो हमेशा धुंधले ही होते हैं

rrp

अब तो उस का चेहरा भी याद नहीं आता !
शायद वक्त ने अपना काम कर लिया !!
(-फिर, क्या वो दिल का तडपना, प्यार न था?)

rrp

दिन-रात रो लिये.. कोई मौसम हो रोते ही रहे..
चलो, अब झूठा ही सही कुछ देर हम हँस भी ले!
(-जिन्हों ने गम दिये, उन से यूं बदला लिया जाये!!)

rrp

-  संदीप  मसहूर

Mirror


rrp

आईना सिर्फ देखता-दिखाता है, महसूस नहीं करता
काश, तुम तो समझ लेती क्यूं है चेहरा उतरा-उतरासा
आईना नहीं, अपना रिश्ता तोडने को अब जी करता है

rrp

रोज देखता हूँ मै आईना, और आईना मुझे..
कभी जान-पहचान लगती है.. कभी अजनबीयत!
-ये बात है चेहरे की, मन की बात तो छोड ही दिजिये!!

rrp

-  संदीप  मसहूर

General


rrp

आज फजाँ में कुछ तपिश सी है
अखबार में मौसम का समाचार देखो..
इक झोपडपट्टी जलकर राख हुई

rrp

ऑंखों में सूनापन.. चेहरा गुमशुदा सा..
उसे किसी चीज की अब हसरत नहीं है
जिंदगी में उस ने बहुत कुछ खोया होगा

rrp

मिट्टी की सडक डामर की हो चुकी है
गाँव की शक्ल अब शहर की हो चुकी है !
-मेरे बचपन की निशानियां भी खो चुकी है !

rrp

मेरी जिंदगी है आम दायरे के बाहर
मेरा घर भी है शहर से अलग-थलग
आम राह-मकानों में क्यूं मै क़ैद हो जाउं?

rrp

अजनबी लगने लगी है गलियां.. शहर अनजाना सा..
वक्त के साथ साथ सब कुछ बदल गया शायद !
और हम ही एक पिछले मोड पे रुके हुये है कब से!!

rrp

सारे दिन एक समान, फिर भी कुछ खास
त्यौहार है, त्यौहार का जश्न मनाया जायें!
(-लोग सिर्फ त्यौहार मनाते है, धरम निभाते नहीं!!)

rrp

पुराने गाने
नये गाने
रिमिक्स गाने!

rrp

पीछे कुछ छुटा है.. आगे कोई उम्मीद है..
रास्ते में हुं, हर पल यहीं मंजर हैं
थक गया हुं, अब कोई तो मुकाम आये..

rrp

घर से भाग चला हूँ..
सफर पे निकला हूँ..
(काश, लौटना न पड़े)

rrp

हिंदुस्तान
पाकिस्तान
बांग्लादेश!

rrp

इन दिनों सभी को मुझ से एक शिकायत है -
इन दिनों कुछ कहा-सुना नहीं, कुछ लिखा भी नहीं
- वक्त पहले जैसा ही होता तो अलग बात होती!

rrp

कुछ मांगा था हम ने, आप से.. खुदा से.. जमाने से..
कुछ हसरत ही रही मगर कुछ मुझे मिला भी हैं
फिर मेरे फितरत में फकत यह नाराजगी क्यों?

rrp

कुछ मांगा था हम ने, आप से.. खुदा से.. जमाने से..
हकीकत तो यह है कि हथेली खुली भी है और खाली भी
याद नहीं - सब कुछ खो दिया या कुछ पाया ही नहीं

rrp

-  संदीप  मसहूर